मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव हुए 3 वेदर सिस्टम, इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है दिन और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है तो वहीं 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। 19 फरवरी को 8 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर में भी सुबह से धूप छांव नजर आ रही है अनुमान है कि शनिवार से बादल छंटने से फिर तापमान में बढ़ोरी देखी जा सकती है।

google news

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों में गर्मी आने की संभावना है। रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है सुबह हल्की ठंड तो वहीं रात को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं सुबह से इंदौर जिले में बादल छाए हुए हैं और ठंड अचानक से गायब हो गई। शीतलहर भी कम होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मंडला, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, डिंडोरी, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में 19 फरवरी से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही रीवा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं ग्वालियर में फिर से हवा का रुख उत्तर पश्चिम होने की वजह से ठंड अपना कहर दिखा सकती है। 20 फरवरी से फिर मौसम बदलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मध्यप्रदेश में बन रहे है 3 वेदर सिस्टम

मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में अलग-अलग तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। जिसकी वजह से हवाओं का रुख बदल गया है और बादल छा गए हैं। वहीं तापमान भी बढ़ने की वजह से ठंड का असर कम होता हुआ नजर आ रहा है। जम्मू कश्मीर के आसपास बनते चक्रवात की वजह से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में चक्रवात बना है और होशंगाबाद जबलपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार से बादल छट जाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

google news