इंदौर के चिड़िया घर में अब शुरू हो रही नाइट सफारी, महीने में सिर्फ 2 दिन रात साढ़े 9 तक ले सकेंगे आनंद

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय जिसमें हर दिन दर्शक तक पहुंचते हैं। दिन के समय बड़ी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर में जानवरों को निहारने के लिए पहुंचते हैं। वहीं अब इंदौर जू काफी प्रसिद्ध है। अब एआरपीएफ संस्था 17 जून से जू स्नूज इवेंट करवाने की तैयारी में लगा है। निशाचर प्राणियों के रहन-सहन व उनकी लुभावनी गतिविधियों को देख सकते हैं। इन जीवो के बारे में एक्सपर्ट द्वारा रोमांचक जानकारियां दी जाएगी। वहीं जू में नाइट सफारी भी पर्यटकों के लिए अब शुरू हो रही है।

google news

17 जून तक चले जू में ये कार्यक्रम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जून से चिड़ियाघर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो क्यूरेटर निहार पारु लेकर ने जानकारी देते हुए कहा कि जुमे नाइट सफारी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुरू की जा रही है।

यह सफारी मानसून आने से शुरू होकर दिसंबर माह तक चलती है। इस सफारी का आयोजन महीने में दो बार किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए पर्यटक रजिस्ट्रेशन करा कर शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आनंद ले सकते हैं।

बता दें कि ऐसा आयोजन देश में केवल आर्थिक राजधानी इंदौर में ही होता है। इसमें रजिस्ट्रेशन करा कर शामिल हो सकते हैं। निहार ने जानकारी देते हुए कहा नाइट सफारी के साथ ही जनवरी महीने से मानसून आने के पहले तक नेचर वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है जिस पर संपर्क कर इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

google news