“एमपी ऑटो शो” के तहत 15 व्हीकल्स की ऑल इंडिया लॉन्चिंग, मुख्यमंत्री बोले-केवल सबसे क्लीन नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी बनेगा इंदौर

मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट 19.3% रही है जो देश में सबसे ज्यादा है। अब प्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा है। मध्य प्रदेश की वर्तमान में कैपिटल इनकम करीब 124000 पहुंच गई है। वहीं देश की जीडीपी में अगर बात मध्यप्रदेश की करें तो 4.6 प्रतिशत है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करने के साथ ही निर्यात में भी लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश गेहूं के निर्यात भी करता है जिसमें देश में सोने के दाने की ख्याति प्राप्त कर चुका है। इसके साथ ही प्रदेश से हर साल बासमती चावल का निर्यात किया जाता है जिससे अमेरिका और कनाडा तक अपनी एक नई पहचान भी चुका है। यह बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है।

google news

महामारी में मध्यप्रदेश ने किए कीर्तिमान स्थापित

महामारी के दौर में भी मध्यप्रदेश में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे जिसमें 650 से अधिक इंडस्ट्री का पंजीयन होने के साथ ही 40000 करोड रुपए से अधिक का निवेश किया गया था। इसके साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना संजोए बैठे हैं जिसे अब मध्य प्रदेश इसे पूरा करने के लिए उस राह पर आगे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी ऑटो शो 2022 को संबोधित करते हुए यह बातें कही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हर साल मध्यप्रदेश में एमपी ऑटो शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक विकास के लिए राज्य शासन के द्वारा नई स्टार्टअप नीति भी जारी की जाएगी। वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को लेकर उन्होंने कहा कि इंदौर केवल सबसे क्लीन ही नहीं, बल्कि ग्रीन सिटी भी बनेगा। इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शहर की सड़कों पर डिवाइडर के ऊपर पौधे लगाए जा रहे हैं।

15 व्हीकल की ऑल इंडिया लॉन्चिंग की

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 15 व्हीकल की ऑल इंडिया लॉन्चिंग की है। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, औद्योगिक नीति मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक रमेश मेंदोला ,बीजेपी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, राजेश सोनकर, जीतू जिराती, कलेक्टर मनीष सिंह समेत कई नेता और पदाधिकारी समेत अधिकारी मौजूद रहे।

google news

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निवेश की दिशा में एमपी ऑटो प्रदेश में नई क्रांति लाएगा और इसके तहत युवाओं को रोजगार भी मिलेगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र ‘मेक इन इंडिया’ पर एमपी ऑटो शो का आयोजन किया गया है। अब देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्लीन ही नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी बनने जा रहा है। वहीं आने वाले समय में प्रदेश नया रिकॉर्ड बनायेगा।