मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान के वादों के बीच कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक कर्ज माफी का किया ऐलान

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इन दिनों जनसेवा अभियान चला रहे हैं। ऐसे में वह प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कभी भी दस्तक दे सकते हैं। इस बीच अधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है। जनसेवा अभियान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों की लगातार शिकायत आ रही है। उन्हें वहां हाथों-हाथ सस्पेंड भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

google news
kamalnath shivraj madhyapradesh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक कई अधिकारियों को मंच से हाथों-हाथ सस्पेंड कर चुके हैं। गौरतलब है कि आने वाले नए साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना है इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार एक के बाद एक बड़ी घोषणा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने युवाओं के लिए भी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। अब तक कई सेक्टर में मिलाकर लाखों नौकरियां निकाली गई है।

एक बार फिर कर्ज माफ़ी

ऐसे अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। उन्होंने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं के बीच कर्ज माफी का एलान कर दिया है उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यदि मध्यप्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक बार फिर कर्ज माफी की जाएगी। आंकड़ों को देखा जाए तो 15 महीने की कांग्रेस सरकार में तकरीबन 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ इसका दावा कांग्रेस सरकार लगातार करती हुई नजर आ रही है।

kamalnath loan waiver

हालांकि अब देखना होगा कि शिवराज सिंह चौहान के घोषणाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कर्ज माफी वाला मास्टर स्ट्रोक लोगों के बीच कितना कायम रहता है हालांकि चुनाव में अभी टाइम है लेकिन दोनों ही पार्टियां अपने वोटर को रिझाने में अभी से ही जुट गई है। दोनों ही पार्टियां चुनाव से पहले किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है भारत जोड़ो यात्रा से भी कांग्रेस को काफी फायदा होता हुआ नजर आ रहा है।

google news