दीपावली से पहले औंधे मुंह गिरी सोने की कीमत, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए ताजा भाव

मध्यप्रदेश में दीपावली धनतेरस से पहले सोना चांदी खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका है। पिछले 2 दिनों से सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर सोने के दाम गिर गई हैं, जबकि चांदी की कीमत भी कम हुई है। अगर आज सोने चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

google news

इतने रुपए गिरी सोने की कीमत

22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 4833 रुपए है, जबकि सोमवार को 4873 रुपए थी। यानी सोने की कीमतों में 40 रुपए की कमी देखने को मिली है। ऐसे में जो लोग सोने चांदी में निवेश करते हैं उन्हें काफी लाभ मिलेगा। राजधानी भोपाल के सर्राफा बाजार में मंगलवार को बारिश के रेट 8 ग्राम सोने की कीमत 38634 रुपए है, जबकि कल 38984 रुपए थी। यानी कि कीमतों में सीधे 320 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 5075 रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत 5117 रुपए थी। यानी दामों में 42 रुपए की कमी देखने को मिली है।

24 कैरेट सोने की कीमत में भारी गिरावट

24 कैरेट के 8 ग्राम सोने के दाम 40600 रुपए हैं, जबकि कल 40936 रुपए कीमत लागू की गई थी। दामों में 336 रुपए कम हुए हैं। इंदौर और भोपाल के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लागू रहेगी। इसलिए अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। त्योहारों से पहले सोने की कीमत में गिरावट देखना एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।

चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट

अगर हम चांदी की बात करें तो कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 1 ग्राम चांदी की कीमत 64.8 रुपए हैं, जबकि सोमवार को 66 रुपए थी। यानी चांदी के दामों में 1.2 रुपए की कमी आई है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत मंगलवार को 64800 रुपए है, जबकि सोमवार को 66000 रुपए थी। यानी दामों में सीधे 1200 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है।

google news