Tata Motors का धमाल मचाने का बड़ा प्लान! 2026 तक ये 10 इलेक्ट्रिक कार करेगी लांच, जानें कीमत और फीचर्स

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे है। ऐसे में भारत में कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन लांच किए हैं जिनमें ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही अपने दो इलेक्ट्रॉनिक कार लांच करने वाली है। जिसमें curve, और Avinya शामिल है। यह दोनों कारें आगामी समय में अमेरिका की कंपनी टेस्ला को टक्कर दे सकती है। कुछ दिनों पहले टेस्ला कंपनी को भी भारत में कार बनाने का ऑफर मिला था, लेकिन ठुकरा दिया था। इसी बीच अब टाटा मोटर्स की तरफ से जानकारी सामने आई है कि वहां 2026 तक भारत में करीब 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठा सकती है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

google news

2023 में लांच होगी ये कार

भारत में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की डिमांड के चलते अब टाटा मोटर्स भी अपने इलेक्ट्रॉनिक कार 2023 में लांच कर सकती है जिसमें सबसे पहले एसयूवी लांच होगी। जानकारी मिली है कि कंपनी ने चार इलेक्ट्रॉनिक वाहन के नाम को भी रजिस्टर कर लिया है। जिसमें bovita, Auroar, Styzor, और Xiomara शामिल है। जानकारी मिली है कि 3 सालों के भीतर टाटा मोटर्स की curve, और Avinya भी लांच हो सकती है।

2026 में लांच होगी 10 इलेक्ट्रिक कारें

बता दें कि टाटा कंपनी ने हाल ही में एक कार लांच की है। जिसका नाम Nexon EV Max है। इस कार की बैटरी काफी दमदार है जो कि 430 किलोमीटर तक चलती है। कंपनी ने दावा किया था कि 2026 तक 10 इलेक्ट्रॉनिक कार और आ सकती है।

हालांकि कई दिनों से टाटा की इन कार की तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसे में इसके फीचर्स और लुक लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसके बाद अब इन्हें कार के लांच होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं यह कार भारत में 2026 तक काफी धमाल मचाएगी।

google news