मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम, 5 करोड़ में बनेगा महिलाओं के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मिलेगी ये सभी सुविधाएं

मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिवराज सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। एक तरफ जहां स्वयं सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, दूसरी तरफ बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे में अब एक और योजना शुरू होने जा रही है जिसमें महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम के जोन क्रमांक 12 में रचना टावर स्वर्ण जयंती पार्क के पास करीब 6 एकड़ जमीन में महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कम्युनिटी परिसर खोला जा रहा है।

google news

सशक्तिकरण कम्युनिटि परिसर में मिलेगी ये सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कम्युनिटी परिसर विकसित कर रहे हैं। जिसकी लागत करीब 5.44 करोड रुपए हैं। इसका निर्माण आगामी साल यानी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के लिए यह विशेष पार्क माना जा रहा है, जिसमें उन्हें फूड स्टॉल समेत कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विशेष परिसर में महिलाओं को अपनी सेहत को सुधारने के लिए कम्युनिटी जिम उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें महिलाएं सिर्फ व्यायाम कर सकेंगी। इसके अलावा एक ही छत के नीचे महिलाओं को उनके जरूरत का सामान भी मिल जाएगा। खास बात यह है कि इस जगह दुकानदार सिर्फ महिलाएं ही होंगी।

महिलाओं के लिए अब शुरू कर रहे सातवीं योजना

शिवराज सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हीं में से एक अब इस तरह की सातवीं योजना शुरू की जा रही है। इससे पहले जितने भी काम प्रस्तावित हुए थे ।महिलाओं को वादे के अनुसार सुविधा नहीं दे पाए हैं। उम्मीद जताई जा रही है जिस तरह का आप यह वादा किया गया है। महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के लिए कम्युनिटी परिषद से अवंतिका पेट्रोल पंप और रचना नगर टावर के सामने विकसित कर रहे हैं।

शहर की ये 6 योजना अभी तक रही फ्लॉप

अभी तक महिलाओं के नाम पर जितनी भी योजनाएं शुरू करने की बात कही है। वहां सिर्फ फ्लॉप ही रही है। पिंक मैजिक, महिला ड्राइवर के माध्यम से शहर में पिंक मैजिक योजना शुरू की गई ।कुछ समय बाद इनका रंग और ड्राइवर दोनों बदल दिया गया। नूतन कॉलेज के सामने महिला आकाश कॉर्नर विकसित करने की बात कही गई थी ।महिलाओं को ही स्टाल दिए जाने से करीब 5 साल तक का समय बीत गया लेकिन अब तक यह बंद पड़ा है ।इसके अलावा भोपाल के पुराने शहर के फिरदोस पार्क को महिला पार्क के तौर पर विकसित करने तत्कालीन महापौर कृष्णा गौर ने पहल की थी। करीब 10 साल बीत गए लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ ।इसके अलावा ऐसे कई काम है जो अभी तक नहीं हो पाए उम्मीद है साथ ही योजना का महिलाओं को लाभ जरूर मिलेगा।

google news