इंदौर में स्टार्टअप पार्क के साथ बनेगा देश का आईटी हब, 10 साल में इन शहरों को छोड़ेगा पीछे, बोले-सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी मां अहिल्या की नगरी प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सात दिवसीय गौरव महोत्सव मनाया गया। इसका समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मंगलवार को किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के समापन पर इंदौर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर तो है साथ ही दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाएंगे। इसे देश का आईटी हब बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के सुपर कॉरिडोर पर 4.5 करोड रुपए की लागत से स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा।

google news

10 वर्षों में इन शहरों को ​पीछे छोड़ेगा इंदौर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि इंदौर हर क्षेत्र में आगे हैं। ऐसे में यहां पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी विकसित किया जाना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बन रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 10 वर्षों में हैदराबाद और बेंगलुरु को इंदौर पीछे छोड़ देगा। यह सारी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित मां अहिल्या की जन्म तिथि पर गौरब उत्सव मनाने के दौरान कही है।

देवी अहिल्याबाई का बनाया जायेगा विशाल स्मारक

वहीं इस दौरान इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुश्री श्रेया घोषाल के साथ ही मनोज मुंतशिर ने रंगारंग प्रस्तुति दी है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा इंदौर शहर स्वच्छता में पंच लगा चुका है। अब छक्का लगाने के लिए भी तैयारी में लगा है। इंदौर इस बार छक्का भी लगाएगा यहां मालवा का मुकुट मणि है। देवी अहिल्याबाई होल्कर का विशाल स्मारक बनाया जाएगा।

स्वर कोकिला के नाम पर बनेगा ऑडिटोरियम

वहीं इसके संचालन के लिए जो ट्रस्ट बनाया जाएगा। उसकी अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी इसके साथ ही राजेंद्र नगर में 240000000 की लागत से 1500 मीटर ऑडिटोरियम का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा चिमन बाग मैदान के पास संगीत महाविद्यालय का उन्नयन किया जाएगा। इस विद्यालय का नाम भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम रखा जाएगा।

google news

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के हित में कई तरह के विकास कार्यों के फैसले लिए हैं। वही आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पिछले दिनों जो संकल्प लिया था उसको लेकर कहा कि अब प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा ।मैं स्वयं आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामग्री लेने निकलता हूं। कुपोषण को मध्य प्रदेश से जड़ से खत्म किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक मौजूद रहे।