गरीब बच्चों के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने किया कुछ ऐसा काम, अब हो रही सुशांत सिंह राजपूत से उनकी तुलना

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड इंडस्ट्री की बन ऑफ दी मोस्ट ट्रेंडिंग सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। जैकलिन ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ डांस से भी बॉलीवुड ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया है। जैकलिन सबसे बिजी अभिनेत्रीयो में एक हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो लगातार म्यूजिक वीडियो में भी सक्रिय हैं। उनके सारे गाने करोड़ों में व्यूज लेकर आते हैं।

google news

जैकलिन फर्नांडीस इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस को मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटती हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी पोस्ट करती हैं। जैकलिन फर्नांडीस का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जैसे ही डिनर कर रेस्टोरेंट के बाहर आती है। तो कुछ बच्चे उनके कार के पास आते है, और उन्हें घेर लेते हैं। बच्चे जैकलिन से पैसे मांग रहे होते है। इसी दौरान जैकलिन छोटे-छोटे बच्चों पर प्यार बरसाती नजर आई और पैसे देकर मदद भी की जैकलिन फर्नांडीस का यह अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है।

जिस तरह से जैकलिन ने बच्चों के साथ शानदार और प्यार भरा व्यवहार किया है। सब उनके मुरीद हो गए हैं। इतना ही नहीं अदाकारा ने बच्चों की पैसे देकर भी उनकी मदद की है।इसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे। बता दें कि एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की फिल्म बच्चन पांडे सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। जिसे फैंस का भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

google news

जैकलीन फर्नांडिस इन फिल्मों कर चुकी अभिनव

इस फिल्म में उनके अलावा, अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वरसी भी दिखे। ऐसे ही जैकलीन ने कई फिल्मों में काम किया। जैकलिन फर्नांडिस को हॉउसफुल 3, रेस 3, ड्राइव, रॉय, भूत पुलिस, किक 2 और ब्रदर्स जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। वहीं यह भी देखा गया कि जैकलिन काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी। एक्ट्रेस कुछ समय से नेगेटिव खबरों में रही।

एक्ट्रेस ने इस मामले में खुद पोस्ट करके बताया कि उनका वक्त खराब चल रहा था। इसीलिए वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी। जैकलिन फर्नांडीस को इंस्टाग्राम पर 54.9 मिलियन्स से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि उनके इस दयालु काम के बाद एक बार फिर फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है क्योंकि वह भी इस तरह का कार्य किया करते थे।