महेंद्र सिंह धोनी ने मध्यप्रदेश के इस व्यक्ति से खरीदी ऐसी चीज, जिसकी वजह से अब पूरी दुनिया में चल रही चर्चा

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के रूण्डीपाड़ा गांव के रहने वाले विनोद मेड़ा कड़कनाथ के चूजों का पालन करते हैं। इन दिनों वहां सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने विनोद मेड़ा को 2000 कड़कनाथ चीजों का आर्डर किया है और इस आर्डर को लेकर अब विनोद मेड़ा रांची रवाना हो चुके हैं इसके लिए अब विनोद मेड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हैं।

google news

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया था चूजों का आर्डर

थांदला क्षेत्र के रूण्डीपाड़ा गांव के निवासी विनोद मेड़ा जोकि चूजों का पालन करते हैं इन्होंने अभी तक कई लोगों को कड़कनाथ का आर्डर भेजा है लेकिन अब उन्हें आर्डर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने दिया है। विनोद मेड़ा को महेंद्र सिंह धोनी ने बीते साल 2000 कड़कनाथ चीजों का आर्डर दिया था, लेकिन वहां भेज नहीं पाए थे जिसके बाद अब वहां इस आर्डर को लेकर रांची के लिए रवाना हो गए हैं। विनोद मेड़ा का कहना है कि महामारी की वजह से समय पर आर्डर नहीं दे पाए थे हालांकि अब उनके आर्डर को तैयार कर रांची के लिए रवाना कर दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस समय महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेल रहे हैं। इस आर्डर को उनके मैनेजर या उनके भाई लेंगे।

जानिए धोनी ने क्यों आर्डर किए कड़कनाथ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कड़कनाथ का मांस काफी फायदेमंद होता है। इसे बारिश और ठंड के मौसम में खाने से शरीर में फिटनेस बनी रहती है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई खिलाड़ी इसका सेवन करते हैंं। यह शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें हाई प्रोटीन भी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है इसके लिए इसकी बिक्री अधिक होती है।

google news