मोदी सरकार ने प्रदेश के इस जिले को दी बड़ी सौगात, खुलेगी हॉकी एकेडमी, इन्हें मिलेगा बड़ा लाभ

केंद्र की मोदी सरकार 2022 में कई राज्यों को सौगात देने में लगे है। मध्य प्रदेश के उज्जैन को 11 सड़कों की सौगात देने के बाद ही अब छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। दरअसल केंद्रीय खेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में हॉकी एकेडमी खोलने की अनुमति दी है। जिसमें हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव को हॉकी एकेडमी खोलने की मंजूरी मिल गई है। खेलो इंडिया स्कीम के तहत राजनांदगांव के लिए यह बड़ी सौगात मानी जाएगी जा रही है। अब यहां हॉकी एकेडमी खुलने से यहां के युवाओं को काफी लाभ लाभ मिलेगा।

google news

मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खेलो इंडिया योजना के तहत बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सोमवार को इस शहर में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर खोलने की अनुमति दे है जिसके तहत इसमें पूर्व खिलाड़ी और समेत कोच को काफी फायदा होगा। वहीं इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने जानकारी देते हुए कहा इस शहर में हॉकी एकेडमी खुलने से खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है और युवाओं को भी काफी लाभ मिलेगा।

हॉकी की नर्सरी माना जाता है राजनांदगांव

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जिस शहर को हॉकी एकेडमी खोलने की मंजूरी दी है उसे हॉकी की नर्सरी कहां जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर में महंत राजा सर्वेश्वर दास की स्मृति में एक हॉकी की प्रतियोगिता हुई थी जिसे पूरे देश में पहचान मिली थी। अगर इस शहर को हॉकी एकेडमी की मंजूरी मिली है तो यहां के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलने के साथ ही एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे।

इन्होंने जताया है आभार

राजनांदगांव को हॉकी एकेडमी की सौगात मिलने के बाद राज्य के हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस शहर में जो हॉकी सेंटर खोलने के लिए चयनित किया और जिस तरह की सौगात दी है उससे यहां के युवाओं को अपनी कला को निखारने का मौका मिलेगा।

google news