मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द देगी तोहफा, सैलेरी में होगा इतने रुपयों का इजाफा

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसानों के बाद अब कर्मचारियों को लाभ देने की योजना बना ली है। दरअसल सरकार के द्वारा कर्मचारियों की पेंशन बढ़ा दी जाएगी। जिसमें महंगाई भत्ता 3% तक बढ़ सकता है जिसमें सैलरी 20 हजार से ज्यादा का इजाफा होगा। इसमें लाभ करीब एक करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा इसके साथ ही कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

google news

बता दें कि कर्मचारियों की सैलरी में 8100 तक का इजाफा होगा । वहीं 11.56 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसमें लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ जायेगा जिसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। वहीं डीए के लिए 12 महीने के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है। DA में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2021 के लिए है।

48 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

जानकारी के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार होली तक डीए की घोषणा कर सकती है। जिसमें 18 हजार रुपए सैलरी लेने वाले कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा इसमें उन्हें 6,480 रुपए डीए और 56 हजार सैलरी कर्मचारियों को 20,484 रुपए डीए हो जायेगा। बता दें कि इसमें कर्मचारियों की सैलेरी में 90 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो जायेगी। इस योजना के अंतर्गत करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा।

इससे पहले 31 प्रतिशत बढ़ा था डीए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 2021 में कर्मचारियों को 31 प्रतिशत का डीए मिल रहा था, लेकिन एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार ने इसमें बढ़ोतरी करने का प्लान बना लिया है। इस बार 3 प्रतिशत तक का डीए बढ़ा दिया जायेगा जो 34 प्रतिशत तक होगा। इसमें 18 हजार सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसको लेकर वित्त मंत्रालय एक प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भी भेजा है और अब कर्मचारियों को मंजूरी का इंतजार है।

google news