MP: मौसम में फिर 24 घंटे में देखने को मिलेगा बदलाव, इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे पहले जहां मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए हुए थे जिसकी वजह से थोड़ी ठंडी हल्की हवा चली थी, लेकिन तापमान में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला था। वहीं अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में फिर परिवर्तन हो सकता है। वहीं वर्तमान की बात करें तो मध्यप्रदेश में कोई भी नया सिस्टम एक्टिव नहीं हुआ है। 23 मार्च यानी बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख सकता है। वहीं 2 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

google news

इन जिलों में लू का असर

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च यानी रंग पंचमी के मौके पर रतलाम और नर्मदापुरम जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो सभी जिले शुष्क रहे हैं, लेकिन रतलाम और नर्मदापुरम जिले में लू का असर देखा गया है। वहीं रीवा मंडला जिले में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज करने के साथ ही नर्मदापुरम में 41 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है। ग्वालियर में 4 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इंदौर की बात करें तो मार्च अंत तक गर्मी कहर दिखा सकती है।

फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अभी किसी भी तरह का कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हालांकि हवा का रुख बदलने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं सागर जिले में एक प्रति चक्रवात बन रहा है जिससे निवाड़ी क्षेत्र में थोड़ी सी नमी नजर आ रही है। वहीं बुधवार यानी 23 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की वजह से मौसम में एक-दो दिन में फिर कुछ बदलाव देखा जा सकता है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

जानिए इन राज्यों के हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, पश्चिम हिमाचल, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 23 और 24 मार्च को मध्य और उच्च पर्वती 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

google news