इंदौर की जनता के ‘मित्र’ बने पुष्यमित्र, नगरीय निकाय चुनाव में दी संजय शुक्ला को मात, अब बनाएंगे यातायात में नंबर 1

मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई रविवार को हुई है। सुबह 9:00 बजे से मतगणना शुरू हुई जिसमें मध्य प्रदेश करीब—करीब सभी जिलों में कमल खिल गया है। कई जगह पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने बाजी मार ली है। बुरहानपुर जिले में भी बीजेपी जीत गई है ।ऐसे में शहर को एक नया महापौर मिल गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भी नगरी निकाय चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। इसमें भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव निर्णायक बढ़त के साथ भारी बहुमतों से विजय बने है। बता दें कि पुष्यमित्र भार्गव 1 लाख 33 हजार 497 मतो से जीते है जबकि संजय शुक्ला की करारी हार हुई है।

google news

पुष्यमित्र ने संजय शुक्ला को हराया

महापौर और पार्षदों के लिए मतगणना सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। महापौर पद के लिए भाजपा के पुष्यमित्र का मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से हुआ। संजय शुक्ला जोकि महामारी के दौर में जनता के बीच में काफी सेवा कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जनता का विश्वास नहीं जीत पाए हैं। पुष्यमित्र भार्गव ने संजीव शुक्ला को हरा दिया है। हालांकि 85 वादों के हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना में भाजपा के पुष्पमित्र भार्गव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे जबकि कांग्रेस पीछे चल रही थी। पुष्य मित्र भार्गव बीजेपी के अभी तक जितने भी महापौर आए है उनमें से पहले युवा चेहरा रहे है।

भार्गव ने जीत के बाद जनता का जताया आभार

इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव में मतगणना खत्म होने को है। कुछ ही देर में नगर सरकार का फैसला हो जायेगा पुष्यमित्र भार्गव जीत के करीब पहुंए गए है। इसके साथ ही उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। वहीं पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट कर इंदौर की जनता का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा- आभार इंदौर! मुझ अकिंचित को अपना अपार आशीर्वाद और असीमित स्नेह प्रदान करने के लिए कृतज्ञ हूं.. आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर स्वप्न को पूरा करने और आपकी प्रत्येक आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करता रहूंगा।

समर्थन में जश्न का माहौल

संजय शुक्ला के विश्वास पर खरी नहीं उतरी जनता

बता दें कि संजय शुक्ला ने महामारी के दौर में लोगों की सेवा की है। पूरे महामारी के समय में लोगो की सेवा की है। जनता का उन्हें पूरा विश्वास था, लेकिन इसके बावजूद संजय शुक्ला को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

google news

जानिए कौन है पुष्यमित्र भार्गव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने इस बार महापौर प्रत्याशी के रूप में इंदौर खंडपीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव को संजय शुक्ला के सामने मुकाबले में खड़ा किया है। पुष्यमित्र भार्गव आरएसएस की पसंद का चेहरा है। पेशे से वहां एक वकील है और एलएलबी, एलएलएम कर चुके हैं। उन्होंने एबीवीपी से जुड़कर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। इसके अलावा गुवाहाटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन के रूप में 2005 से 2007 तक रहे और इस दौरान उन्होंने असम में एबीपी छात्र से छात्र-छात्राओं को जोड़ा है।

पुष्यमित्र भार्गव लगातार मतगणना में बढ़त बनाए हुए थे। लगातार बढ़त की वजह से उनके चुनाव जीतने की उम्मीद बनी हुई थी। इसी तरह अगर मतगणना के समय की बात करें तो कुल 85 वार्डों में 70 से अधिक पर भाजपा तो 15 पर कांग्रेसी आगे चल रही थी। इनमें भाजपा के कई पार्षद प्रत्याशी जीते है। कांग्रेस का जो गढ़ था वहीं से कांग्रेस जीती है, लेकिन बीजेपी ने अपने गढ़ के अलावा दूसरे क्षेत्र से भी जीत हासिल की है।

इन वार्ड से जीते बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार

1 महेश चौधरी भाजपा
2 फातिमा रफीक खान अन्य
3 शिखा दुबे भाजपा
4 बरखा मालू भाजपा
5 निरंजनसिंह चौहान भाजपा
6 संध्या यादव भाजपा
7 भावना मिश्रा भाजपा
8 रुखसाना अनवर दस्तक कांग्रेस
9 राहुल जायसवाल भाजपा
10 विनितिका दीपू यादव कांग्रेस
11 कमल वाघेला भाजपा
12 सीमा डाबी भाजपा
13 पराग कौशल भाजपा
14 अश्विन शुक्ला भाजपा
15 ममता सुभाष सुनेर कांग्रेस
16 सुहानी मुकेश धारकर भाजपा
17 शिवम यादव कांग्रेस
18 सोनाली परमार भााजपा
19 संध्या जायसवाल भाजपा
20 यशस्वी पटेल कांग्रेस
21 चिंटू चौकसे कांग्रेस
22 राजू भदौरिया कांग्रेस
23 विनिता धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस
24 जितेंद्र कुमार भाजपा
25 सुनीता चोखंडे भाजपाा
26 लालबहादुर भाजपा
27 मुन्नालाल यादव भाजपा
28 ज्योति शरद पंवार भाजपा
29 पूजा पाटीदार भाजपा
30 मनीषा गांगोरे भाजपा
31 बालमुकुंद सोनी भाजपा
32 राजेंद्र राठौर भाजपा
33 मनोज मिश्रा भाजपा
34 सीमा चौधरी भाजपा
35 राकेश सोलंकी भाजपा
36 सुरेेश कुरवाड़े कांग्रेस
37 संगीता महेश जोशी भाजपा
38 सोफिया अन्नू पटेल कांग्रेस
39 रूबीना इकबाल खान कांग्रेस
40 पुष्पेंद्र पाटीदार भाजपा
41 प्रणव मंडल भाजपा
42 मुद्रा शास्त्री भाजपा
43 सुनीता सोनगरा भाजपा
44 निशा देवलिया भाजपा
45 सोनीला मिमरोट कांग्रेस
46 प्रमीला जीनवाल कांग्रेस
47 नंदकिशोर पहाड़िया भाजपा
48 विजय लक्ष्मी गोहर भाजपा
49 राजेश उदावत भाजपा
50 राजीव जैन भाजपा
51 मलखानसिंह कटारिया भाजपा
52 सावित्री बाई कांग्रेस
53 फौजिया शेख अलीम कांग्रेस
54 महेश बसवाल भाजपा
55 पंखुड़ी जैन डोसी भाजपा
56 गजानंद गावड़े भाजपा
57 सुरेश टाकलकर भाजपा
58 अनवर कादरी कांग्रेस
59 रूपाली अरुण पेंढारकर भाजपा
60 सुनहरा अंसाफ अंसारी कांग्रेस
61 भावना चौधरी भाजपा
62 रूपा पांडे भाजपा
63 मृदुल अग्रवाल भाजपा
64 मनीष शर्मा भाजपा
65 कमलेश कालरा भाजपा
66 कंचन गिदवानी भाजपा
67 प्रिया डांगी भाजपा
68 अयाज बेग कांग्रेस
69 मीता राठौर भाजपा
70 भारतसिंह रघुवंशी भाजपा
71 हरप्रीत कौर भाजपा
72 योगेश गेंदर कांग्रेस
73 शाहीन सादिक खान कांग्रेस
74 सुनीता हार्डिया भाजपा
75 कुणाल सोलंकी कांग्रेस
76 सीमा जितेंद्र कांग्रेस
77 प्रियंका चौहान भाजपा
78 ओमप्रकाश आर्य भाजपा
79 लक्ष्मी वर्मा भाजपा
80 प्रशांत बड़वे भाजपा
81 बबलू शर्मा भाजपा
82 नितिन शर्मा भाजपा
83 कमल किशोर लड्ढा भाजपा
84 गुरजीत कौर भाजपा
85 राकेश जैन कांग्रेस