कपड़ा व्यापारी निकला ‘कचरा कुबेर’, घर से निकला ट्रॉली भर-भर कर कचरा, जानिए क्या है वजह

अगर इंसान को किसी भी चीज की लत लग जाये तो वहां उसका शौकीन बन जाता है, और वहीं शौकीन अंदाज उसके लिए घातक साबित होता है। ऐसा ही एक अजब-गजब मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से आया है, जहां एक व्यक्ति को उसका शौकीन अंदाज ने वो करवा दिया जो नहीं करना था। यहां एक व्यापारी कचरा कुबेर निकला जिसका खुलासा तब हुआ जब मोहल्लेवासियों को दुर्गंध आई तो उन्होंने नगर निगम को इसकी शिकायत की है।

google news

दरअसल मुरैना का एक कपड़ा व्यापारी धन कुबेर नहीं बल्कि ‘कचरा कुबेर’ निकला है। जी हां इस व्यापारी ने अपने घर में कचरा का ढेर लगा लिया था। कई क्विंटल कचरा उस व्यापारी के घर से निकला ये कचरा इतना दुर्गंध मार रहा था कि इस घर के पास आने जाने वाले लोग भी परेशान थे। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी योगेश गुप्ता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

कई दिनों से छत पर कचरा कर रहे इकठ्ठा

उन्हें कचरा इकठ्ठा करने का शौक लग गया था, वहां घर की छत पर कई दिनों से कचरा इकठ्ठा कर रहे थे, इन्होंने हजारों क्विंटल कचरा अपने घर में जमा कर लिया जो दुर्गन्ध मार रहा था। जब आसपास में रहने वाले लोगों की सहन शक्ति खत्म हो गई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर निगम को कर दी। इसके बाद नगर निगम अपने दलबल के साथ पहुंचा, लेकिन दुर्गंध इतनी भयानक थी जिससे सफाई कर्मचारियों के रोंगटे खड़े हो गए और घर से बाहर आ गए।

घर निकला ट्रॉली भर-भर के कचरा

google news

बता दें कि कपड़ा व्यापारी की शिकायत मोहल्लेवासियों ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की थी इसके बाद नगर निगम अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी घर में पड़े कचरे को देखकर हैरान रह गए और अपना मुंह रुमाल से दबाते हुए बाहर निकल आए। इसके बाद नगर निगम ने जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से घर से कचरा निकाला। इस कचरे की दुर्गंध दूर-दूर तक फैल गई थी। वहीं कर्मचारियों ने कचरे को ट्रॉली भर-भर कर बाहर पहुंचाया।

वहीं इस दौरान व्यापारी के घर से कई क्विंटल पॉलीथिन, कपड़ों की कतरनों के साथ ही 5 ड्रम सड़े हुए नींबू भी निकले है। इस समय ऐसा लग रहा था मानो इस जगह कोई घूरा बरसों से लगा था जिसे निगम की टीम साफ कर रही है। वहीं इस दौरान दूर-दूर तक इसकी बदबू फैल गई थी।