मध्यप्रदेश में इस जगह हैंडपंप उगल रहा पानी और आग, इस नजारें को देखकर गांव वालों के उड़ गए होंश

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बुधवार देर रात लोग हैंडपंप को देखकर अचंभित रह गए। दरअसल जिस हैंडपंप से लोग पानी भर रहे हैं वहीं हैंडपंप आग और पानी उगल रहा है। जैसे ही इस बात की जानकारी इलाके में फैली तो हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। यह पूरा मामला बक्स्वाहा तहसील के कछार गांव का है। हालांकि इस पर एक बार तो किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन यह सच है जिस हैंड पंप की हम बात कर रहे हैं वहां आग और पानी दोनों उगल रहा था।

google news

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने की जांच पड़ताल

वहीं जब इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने लगे। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। आखिर ऐसा कैसे हुआ है दूसरी और ग्रामीणों का कहना है कि घटना यहां कभी नहीं घटी है। गांव में वैसे ही पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ती है। पानी की कमी होने की वजह से लोग इधर उधर से पानी भर कर लाते हैं और इस गांव में मात्र सिर्फ दो हैंडपंप लगे हुए हैं जो कि पूरे गांव को पूर्ति करते है।

आग और पानी की घटना से मचा हडकंप

इस हैंडपंप के द्वारा पानी और आग दोनों उगलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार हैंडपंप से आग और पानी निकलने की घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव की है। यहां पर जब लोग टहलने के लिए निकले तो एकदम से पहले आग और फिर पानी निकल रहा है। इस घटना को देखकर पहले तो लोगों के होश उड़ गए। वहीं जब यह खबर गांव में लगी तो लोग डरने लगे ।इस घटना को चमत्कार समझने लगे है। इस तरह की घटना को देखने के बाद कई तरह की बातें होने लगी। ग्रामीणों ने बताया यह घटना रसायनों की वजह से हुई है। लोगों ने कहा कि इससे पहले कभी इस गांव में इस तरह की घटना नहीं हुई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लोग चमत्कार समझ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह रासायनिक की वजह से हुआ है। हालांकि इस गांव में सिर्फ दो ही हैंडपंप है जिनमें से एक आग और पानी दोनों उगल रहा है। हालांकि अब यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है।

google news