मध्यप्रदेश की ये महिला 8 घंटे जंजीर में रहती है कैद, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को 8 घंटे जंजीर में कैद कर रखा जाता है। जंजीर में जकड़ी इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ ही युवती के परिजनों पर कई सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल यह महिला नागदा के वार्ड क्रमांक 15 के पुवाड़िया क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार के लोग इसे घर के दरवाजे पर जंजीर से बांध देते हैं उसके बाद अपना काम शुरू करते हैं।

google news

दरअसल सोशल मीडिया पर जिस महिला का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है वहां उज्जैन जिले के नागदा तहसील के वार्ड क्रमांक 15 के पुवाड़िया क्षेत्र में रहती है। महिला के भाई जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से जंजीरों में जकड़ कर रखा जाता है। महिला का 11 साल का बेटा है लेकिन 15 साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके साथ ही उसने बताया कि अगर इसे खुला छोड़ देते हैं तो महिला ग्रामीणों को परेशान करती है। इसकी वजह से जब भी वहां काम पर लौटते हैं तो उसे जंजीरों में जकड़ कर जाते हैं।

15 साल से महिला की दिमागी हालत खराब

महिला के भाई जितेंद्र परिहार से मिली जानकारी के अनुसार महिला की दिमागी हालत करीब 15 सालों से खराब है। उसका एक 11 साल का बच्चा भी है। इस महिला की शादी 2006 में रतलाम के आलोट में गुलबालोद में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद महिला की दिमागी हालत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने उस महिला को अपने हाल पर छोड़ दिया, लेकिन उसके भाई और पिता ने उसे अपने घर ले आए इसके बाद महिला का काफी इलाज करवाया लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ है।

परिजनों ने की शासन से ये मांग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की हालत करीब 15 सालों से खराब है। महिला का क्षेत्रीय पार्षद योगेश मीणा ने भी मदद की थी उपचार भी करवाया था लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो इलाज बंद करवा दिया गया था। इसके बाद यह महिला लोगों को परेशान करने लगी थी जिसके बाद परेशान परिजनों ने इसे जंजीरों से बांध दिया था। महिला करीब 8 घंटे तक जंजीरों में बंधी रहती है। परिवार के लोग जब घर से बाहर जाते हैं तो यहां जंजीर में रहती है, लेकिन जब वापस आते हैं तो उसे खोल दिया जाता है। वहीं अब परिवार के लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

google news

वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

वहीं सोशल मीडिया पर जंजीरों में बंदी महिला का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले की सच्चाई जानने के लिए तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला की स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए ।कलेक्टर ने तत्काल चिकित्सकों की टीम को भेजे जाने की बात कही और महिला का इलाज सही तरीके से करवाने का आश्वासन दिया है।