मध्यप्रदेश में 8500 करोड़ रुपए की लागत होंगे निर्माण, इस जगह बन रही 200 सड़कें और 70 पुल, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा प्रदेश में लगातार कई विकास कार्य को मंजूरी दी जा रही है। इसके साथ ही कई निर्माण कार्यों का काम भी शुरू हो चुका है। वहीं विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी मिलने के साथ ही अब 2 महीने में 200 सड़कें और 70 से अधिक पुल के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे जिसमें करीब 8500 करोड रुपए के सड़क पुल बनाने का कार्य होगा। इन सभी कार्यों को 2 महीने में शुरू करने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में सरकार के द्वारा मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर के ढांचे को सुदृढ़ करने की तैयारी की जा रही है।

google news

2 महीने में बनाई जायेगी 200 सड़कें और 70 पुल

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मोदी सरकार के द्वारा लगातार मध्य प्रदेश को सौगात दी जा रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में अभी तक कई रेलवे टनल के साथ ही एक्सप्रेस-वे की सौगात दी गई है। लगातार मध्य प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं शिवराज सरकार के सभी लोग विकास कार्य की गति को तेज करने के लिए नजर बनाए बैठे हैं। वहीं लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद लगातार काम में तेजी देखी जा रही है। आगामी 2 महीने में मध्यप्रदेश में 200 सड़कें और 70 से अधिक पुल बनाए जाएंगे।

मई-जून तक सभी कार्यों का होगा टेंडर जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश में पहली बार स्थाई वित्तीय समिति की बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश में बनने वाली सड़कों और पुलों के निर्माण को लेकर चर्चा हुई जिसमें कहा गया कि विधानसभा से पहले शुरू होने के साथ आधे से अधिक काम को पूरा किया जाएगा ।वहीं पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि वित्त विभाग भी इस कार्य में तेजी दिखा रहा है। एनएचएआई केंद्रीय सड़क निधि और बजट में प्रस्तावित काम को शामिल किया गया है जिसमें आने वाले खर्च की लिमिट को भी बढ़ा दिया गया है। माना यह जा रहा है कि जून तक सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी जानकारी में बताया की 8 सड़कें बनाई जाएगी जिसमें 1500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके साथ ही सीआरएफ के 2000 करोड से आठ और प्रोजेक्ट हैं जिन्हें भी इसमें शामिल कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हर महीने वित्त विभाग द्वारा 500 करोड़ रुपए की लिमिट तय कर दी गई है जिसे बढ़ाकर अब 700 करोड रुपए कर दिए जाएंगे। इसमें ग्वालियर जिले के स्वर्णरेखा नदी पर एलिवेटेड रोड को बनाया जाएगा। जिसमें 400 करोड रुपए की लागत शामिल है। इसके साथ ही 9 जिले के मुख्य मार्ग के साथ कनेक्टिविटी सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें करोड़ों रुपए खर्च होंगे। वहीं तभी विकास कार्यों का रोड में भी तैयार कर लिया गया है। आगामी मई और जून में होने वाले विकास कार्यों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

google news