‘महाभारत’ के भीम, प्रवीण कुमार का निधन, इन फिल्मों में कर चुके अभिनव, आर्थिक तंगी से थे परेशान

महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोमवती का निधन हो गया है। इन्होंने बॉलीवुड के बाद टीवी के कई धारावाहिक सीरियल में अपनी भूमिका निभाते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया था। महाभारत में भीम का किरदार निभाने समय प्रवीण कुमार को लोग काफी पसंद करते थे, लेकिन उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत में शोक की लहर है। दरअसल प्रवीण कुमार सोबती धारावाहिक टीवी सिरियलों के साथ ही कई फिल्मों में अभिनव कर चुके है। इसके साथ ही उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है।

google news

बीआर चोपड़ा की महाभारत में बने थे भीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीम यानी प्रवीण कुमार सोमवती लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 74 वर्षीय प्रवीण ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभा कर लोगों में काफी सुर्खियां बटोरी थी। बताया जा रहा है कि भीम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

खेल जगत में भी प्रवीण ने कमाया था नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवीण कुमार ने बिमारी के चलते कई बार सरकार से काफी बार मदद की गुहार लगाई गई थी। टीवी के साथ ही उन्होंने खेल जगत में भी काफी नाम कमाया था। बताया जाता है कि प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो आईटी थे उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीते हैं देश का मान बढ़ाने वाले प्रवीण 1959 में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित हुए थे।

1947 में पंजाब में जन्मे थे प्रवीण कुमार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवीण कुमार यानी महाभारत के भीम का जन्म 6 दिसंबर 1947 को भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। बताया जाता है कि उन्हें खेल की बदौलत बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। इसके साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह में भी उन्हें किरदार दिया गया था। इस फिल्म में कमी प्रवीण कुमार ने मुख्तार सिंह का किरदार निभाकर लोगों को काफी गुदगुदाया था। इसके साथ ही मोहब्बत के दुश्मन, इलाका ,लोहा, खुदगर्ज, करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, हसन जैसे कई फिल्मों में अभिनव कर लोगों की पसंद बने थे।

google news