भगवान परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश में इन्हें 5 हजार का मानदेय देगी सरकार

देशभर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर में भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम को याद करते हुए कहा कि वहां दुष्टों का अंत और धरती की रक्षा करने वाले हैं साथ ही भगवान परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज ने कई बड़े ऐलान किए हैं। राजधानी भोपाल ही नहीं बल्कि हर जगह भगवान परशुराम की जयंती पर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

google news

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कहा कि भगवान परशुराम इस बात की प्रेरणा देते हैं कि दुष्टों को पूरी तरह से कुचल देना चाहिए, लेकिन कुछ दुराचारी ऐसे भी हैं जो जेल से बाहर आने के बाद भी बुरे कर्म करते हैं। अब ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है। वहीं उनके लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बुलडोजर से इनके अवैध निर्माणों को जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संस्कृत को आगे बढ़ाने के लिए संस्कृत के शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा जब तक पूरे पद नहीं भरे जाते तब तक संस्कृत के अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे साथ ही संस्कृत पढ़ने वाले बालकों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

अष्टधातु की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम की जयंती पर हुए इस आयोजन में मंच से संबोधित करते हुए आयोजन समिति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर तरीके से हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही अवधेशानंद गिरी जी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की गुफा मंदिर में मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान परशुराम की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण भी किया है। वहीं दौरान भगवान परशुराम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सीएम शिवराज ने पुजारियों को दी सौगात

भगवान परशुराम की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा ऐसा मंदिर जहां जमीन कम है या नहीं वहां के पुजारियों को 5000 मानदेय दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीन बीके इसके लिए समिति का गठन भी किया जाएगा ।वहीं मंदिर की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर के रखरखाव में सरकार नहीं करेगी। पंडित जी मंदिर का रखरखाव करेंगे।

google news