मध्यप्रदेश के इस शहर में गर्मी से मची हाहाकार, टूटा भीषण गर्मी का कहर, बना दुनिया का सातवा सबसे गर्म शहर

मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी सितम ढा रही है। गर्मी के कहर से लोग काफी परेशान हैं। बढ़ते तापमान की वजह से घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कई जगह ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो 15 जून के बाद जोरदार बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत के अधिकांश हिस्से में मानसून से बारिश होती है जो भारत के केरल राज्य से शुरू होता है। वहीं इस बार मानसून केरल में 27 मई से 3 जून तक दस्तक दे सकता है।

google news

15 मई के बाद बूंदाबांद की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक पीके शाह की मानें तो इस बार मानसून जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। मध्यप्रदेश में कई जगह 15 मई के बाद बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। वहीं तापमान और अधिक नहीं बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में कई जगह दिन में बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जिससे प्रदेशवासियों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला की माने तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अगर बात नौगांव की करें तो यहां पर दुनिया का सातवां सबसे गर्म स्थान बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। यानी कि अगर तापमान 50 डिग्री पर पहुंच गया तो लोगों का जीना मुहाल हो सकता है। वहीं कई जगहों पर मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें शिवपुरी, दतिया, उज्जैन, भोपाल, अशोकनगर, छतरपुर, सागर,ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, मंदसौर, नीमच, मुरैना, राजगढ़, खंडवा समेत कई जिले है, जहां पर लू चल सकती है। इसके साथ ही 9 गांव में गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका है।

15 साल में पहली बार गर्म रहा मई

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पर लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह विगत 15 से 16 साल में यहां पहली बार है जब मई के शुरूआत सप्ताह में गर्मी इतना कहर दिखा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समय 12 जिलों में लू ने अपना कहर बरपाया है ।उसके कारण लोगों को अच्छा खासा परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। वहीं 15 मई के बाद बारिश का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

google news