मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, शिवराज सरकार जल्द देगी सहायता राशि, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ​ने दिया ये बयान

मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई थी। ओलावृष्टि ने किसानों की कई दिनों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। इसके बाद किसानों ने शिवराज सरकार से मुआवजे की मांग की थी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों के नुकसान को देखकर उनके साथ संकट में खड़े रहने की बात कही थी। इसके साथ ही उनके नुकसान का उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया था।

google news

दरअसल ओलावृष्टि से हुई रवि की फसलों के नुकसान को लेकर शिवराज सरकार ने फसलों के सर्वे को लेकर निर्देश दिए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के मिले आदेश के बाद अब सर्वे का काम ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा किसानों के खाते में सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

वहीं किसानों को मिलने वाली सहायता राशि और फसल के सर्वे कार्य के बीच राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों के द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को लगाया गया है जो अलग-अलग क्षेत्र में सर्वे कर पंचनामा तैयार कर रहे हैं। इसी के साथ ही जो पंचनामा बनाया जाएगा वह किसानों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

1 लाख हेक्टेयर से अधिक नुकसान का अनुमान

बता दें कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि में किसानों को काफी नुकसान हुआ था। ओलावृष्टि के कारण किसानों की कई दिनों की मेहनत पर 2 दिनों की ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया था। मंत्री गोविंद सिंह की मानें तो ओलावृष्टि से 1 लाख हेक्टेयर से अधिक नुकसान का अनुमान है। वहीं सर्वे में जल्द आकलन रिपोर्ट तैयार कर किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। रिपोर्ट जैसे ही राजस्व विभाग को मिलेगी राजस्व विभाग परिपत्र पुस्तक के प्रावधान के अनुसार किसानों को सहायता राशि बैंक से भेजेगा।

google news

वहीं मंत्री गोविंद सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को लेकर सरकार ने पूरी तरीके से तैयारी कर ली है। संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रही है और रहेगी। प्रदेश सरकार के पास कोई भी कमी नहीं है किसानों को उनके नुकसान की भरपाई जरूर की जायेगी। इसी के साथ ही सर्वे के काम में पूरी तरह से पारदर्शिता दिखाई जा रही है। वहीं आपदा राहत कोष से किसानों को बैंक से सीधे सहायता राशी मिलेगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खरीब की फसल के बाद किसानों के पास रवि की फसल से खरीब की फसल में हुए नुकसान की भरपाई करने की आश लगाये बैठे थे,लेकिन प्राकृति ने फिर से किसानों को संकट में डाल दिया है। हालांकि सरकार के द्वारा सर्वे के बाद मुआवजे देने के आश्वासन के बाद फिर से अन्नदाताओं के ​चेहरे खिल उठे है।