MP: मुख्यमंत्री शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफ़ा, 1 अप्रैल से मिलेगा लाभ, जानिए सैलेरी में कितनी हुई बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शासकीय कर्मचारियों को अब 20 परसेंट नहीं बल्कि 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसका आदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जारी किया है। जिसमें शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% तक बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ 1 अप्रैल से साडे साढ़े 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।जिसमें उनकी सैलरी 25000 तक बढ़ जाएगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 11% तक की बढ़ोतरी की थी। यानी कि अब केंद्र और राज्य के सरकारी कर्मचारियों कि सैलरी बढ़कर मिलेगी।

google news

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से लेकर हर वर्ग को राहत देने में लगे है। इसी बीच रंगपंचमी के मौके पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा इस आदेश को जारी किया गया है जिसमें कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा इसका लाभ कर्मचारी को 1 अप्रैल से दिया जाएगा।

अभी मिलता था इतना DA

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक शासकीय कर्मचारियों को 20% तक शिवराज सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता मिलता था, लेकिन अब इसे 31% तक कर दिया गया है। यानी कि शासकीय कर्मचारियों को अब 11% तक महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। 1 अप्रैल 2022 से 11% डीए बढ़ने के बाद 31% DA दिया जाएगा। इन कर्मचारियों की सैलरी 25 हजार तक बढ़ जाएगी। इसका लाभ मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक सहित नियमित और 60 हजार के करीब कार्यभारित कर्मचारियों को दिया जाएगा।

जाने किसे कितनी मिलेगी सैलरी

शासकीय कर्मचारियों के डीए बढ़ने की वजह से इनकी सैलरी में 3 हजार से 12 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। चतुर्थ श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों के वेतन में 3 हजार से 4हजार तक की बढ़ोतरी होगी तो वहीं तृतीय श्रेणी को 5 हजार से 6 हजार तक बढ़ोतरी की जाएगी। द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी में 6 हजार से 9 हजार और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की सैलरी में 9 हजार से 12 हजार तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यानी कि 1 अप्रैल से इन कर्मचारियों की सैलरी में 25 हजार तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

google news