मध्यप्रदेश में महिला के साथ ये कैसी प्रताड़ना, पहले पिटाई फिर पूरे गांव में पत्नी के कंधे पर बैठकर घूमा पति

मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले से रिश्ते और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है ।दरअसल ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम केली में एक महिला को उसके पति और भाइयों ने जमकर पीटा है। इतना ही नहीं इंसानियत तो तब तार-तार हो गई जब महिला का पति अपनी पत्नी के कंधे पर बैठकर पूरे गांव में घुमा। इतना ही नहीं इस नजारे को देखकर पूरे गांव के लोग मूकदर्शक बनकर मोबाइल में वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की ।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

google news

महिला के कंधे पर बैठकर पूरे गांव घुमा पति

दरअसल मध्यप्रदेश में आए दिन मानवता और रिश्तो को तार-तार करने वाले मामले सामने आते रहे है। ऐसा ही मामला अब खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम केली से आया है, जहां 5 माह पहले ही अपने पति का घर छोड़ कर अपने माईके अपने काका के घर रह रही एक महिला को उसके पति और भाइयों ने जमकर पीटा है। जानकारी मिली है कि महिला की उम्र 42 साल है और वहां अपने काका के घर रह रही थी ।इस बात को लेकर 2 जुलाई को उसके भाइयों और पति ने पहले तो काका को मारा उसके बाद महिला के साथ जमकर पिटाई की है। इंसानियत उस समय तार-तार हो गई जब उसका पति महिला के कंधे पर बैठ कर पूरे गांव में घुमा था।

5 माह से काका के घर रह रही थी महिला

जानकारी के लिए बता दें कि महिला की शादी बड़वानी जिले के ग्राम नालगवाड़ी क्षेत्र में हुई थी। महिला के 2 बच्चे हैं इसके बाद महिला का पति उससे आए दिन विवाद करता रहता था। जिससे परेशान होकर महिला अपने काका के घर चली गई। पीड़ित काका ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है। 5 माह पहले भतीजी घर पर आई उसकी सूचना उसके भाइयों को दे दी थी। भतीजी को बेटी के सामान रखा लेकिन इसके बावजूद भी दामाद और भतीजे ने मेरे साथ मारपीट की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बहरहाल पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

google news