इंदौर सराफा बाजार में औंधे मुँह गिरी सोने-चांदी की कीमत, बारिश की वजह से मंदी का दौर जारी

मध्य प्रदेश में इस समय मूसलाधार बारिश होने की वजह से अब इसका असर सराफा बाजार पर भी पड़ रहा है।शनिवार सुबह से लेकर रविवार और सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से इंदौर सर्राफा बाजार में कामकाज बहुत कमजोर देखने को मिला है। इंदौर सराफा बाजार में सोने की कीमतों में आंशिक मंदी का दौर जारी है। शनिवार को सोना कैडबरी रवा 52650 से घटकर 52625 रुपए 10 ग्राम रह गया है। यानी कि सोने की कीमत में सिर्फ 25 रुपए की गिरावट हुई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। खरीदारी कम होने की वजह से कीमतों में आंशिक सुधार रहा है।

google news

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट

मध्यप्रदेश के इंदौर सराफा बाजार में शनिवार को सोना और चांदी की कीमत में 25 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। रविवार सर्राफा बाजार में खरीदारी कमजोर रही है। चांदी चोरसा 57000 से बढ़कर 57050 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। बाजार में कोई लंबी तेजी नजर आती नजर नहीं आ रही है। कॉमेक्स पर सोना $11 टूटकर 1747 डालर प्रति औंस और चांदी 46 सेंट घटकर 19.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

बीते सप्ताह में इतने प्रतिशत की गिरावट

अगर घरेलू सराफा बाजार में सोना बीते सप्ताह 2 प्रतिशत और चांदी 6 प्रतिशत तक गिरावट हो गई है। अमेरिकी आंकड़ों में लगातार 2 सप्ताह से सुधार आ चुका है। आर्थिक मंदी के संभावना कम हुई है और सितंबर में ब्याज दर वृद्धि की उम्मीद बढ़ने लगी है जिससे कीमती धातुओं में दबाव बना हुआ है। इस साल बढ़ती ब्याज दरों ने रूस यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के दौरान बड़ी कीमती धातुओं के भाव को कम किए हैं और निवेशकों ने कीमती डालर एक पसंदीदा सुरक्षित आश्रय के रूप में चुना है।

अगर हम उज्जैन की बात करें तो यहां पर स्टैंडर्ड सोना 52750 रुपए, सोना रवा 52650 रुपए, चांदी पाट 57500 रुपए, चांदी टंच 57401 रुपए है। इसी तरह रतलाम सराफा बाजार में चांदी चौरसा 57230 रुपए, 57306 स्टैंडर्ड 53100 प्रति 10 ग्राम रवा 53050 रुपए का भाव रहा है।

google news