अब मकान बनाना और भी हो जायेगा आसान, सीमेंट और सरियों की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें नई कीमत

अगर आप घर बनाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। एक समय लगातार लोहे के सरिए के दाम बढ़ते जा रहे थे, लेकिन अचानक सीमेंट और लोहे के सरिए के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। जिसमें सरिया 3000 प्रति टन घट गए हैं। वहीं पंजाब में सरिए के दामों में तेजी से गिरावट का सिलसिला भी लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस समय सरियों में गिरावट लगातार जारी है। सोमवार की बात करें तो 3000 की गिरावट देखी गई है।?

google news

एक सप्ताह में इतने गिरे दाम

वहीं लोकल ब्रांड सरिया 67000 और ब्रांडेड सरिया 71000 प्रति टन तक बिक रहा है। वहीं पंजाब की बात करें तो यहां पर लगातार सरियों के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर 1 सप्ताह के अंदर ही सरियों के दाम 70000 प्रति टन गिर गए हैं। जिससे अगर कोई व्यक्ति मकान बनाने का सोच रहे हैं तो जल्दी करें और सरिए के दाम कम होने की वजह से इसका लाभ ले सकते हैं।

सीमेंट के बोरी में इतने की गिरावट

बता दें कि इससे पहले लोकल सरियों की कीमत 71 हजार प्रति टन थी जबकि ब्रांडेड सरिया 74000 प्रति टन के हिसाब से बिक रहा था, लेकिन अब सरिया 3000 प्रति टन सरिया नीचे गिर चुका है। दरअसल लगातार सरियों के दाम में गिरावट आने से आम जनता को काफी राहत मिली है। वहीं सीमेंट की बात करें तो प्रति 10 बोरी के हिसाब से 10 रुपये कम हो गए हैं। लगातार सीमेंट की बोरी के दाम भी बढ़ रहे थे जिसकी वजह से लोगों को सीमेंट की बोरी 400 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से मिल रही थी, लेकिन अब सीमेंट के दाम भी कम हो गए हैं।

जानें कैसे सरियों में आया उतार-चढ़ाव

कुछ ही महीनों के अंतराल में सीमेंट और सरिए के दाम में बढ़ोतरी होकर गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें नवंबर 2021 की बात करें तो सरिया 70000, दिसंबर 2021 75000, जनवरी 2022 78000, फरवरी 2012 82000, मार्च 2012 86000, अप्रैल 2022 78000, मई 2022 71000, इसी तरह अब लगातार सरियों के दाम में गिरावट देखी जा रही है। अब उच्च क्वालिटी का सरिया 71 हजार प्रति टन के हिसाब से मिल जाएगा। वहीं अगर नॉर्मल क्वालिटी का सरिया लेने जाएंगे तो 67000 रुपए में मिल जाएगा।

google news