इंदौर का ये शख्स शाम ढलते बन जाता है औरत, माथे पर बिंदिया और होठों पर लिपस्टिक लगाकर करता है ये काम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लसूडिया इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। महिला का आरोप है कि उसका पति शाम होते ही औरतों की तरह सजता है। होठों पर लिपस्टिक, कानों में बाली और माथे पर बिंदी लगाकर दूसरे कमरे में सोने चला जाता है। महिला के द्वारा लगाई गई याचिका और मिले सबूत पर कोर्ट ने सुनवाई की है।

google news

2019 में हुई थी शादी

दरअसल 29 जनवरी 2019 को 26 वर्षीय महिला की शादी इंदौर के इंजीनियर के साथ हुई। दोनों के बीच शादी से पहले तक पर चला और अलग-अलग जाति के होने के बाद भी दोनों परिवारों ने शादी करा दी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ पुणे चली गई और पता चला कि पति कुछ ऐसी युवकों के साथ रहता है। जब महिलाओं की तरह रहते हैं। पति शाम होते ही महिलाओं के भेष में आ जाता है और सज धज कर अपने कमरे में सोने चले जाता है ।महिला का आरोप है कि उसका पति कानों में बाली, होठों पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी लगाता है।

कोर्ट के आदेश के बाद पति देगा 30 हजार

महिला का कहना है कि एक दिन पति महिलाओं की तरह सज धज कर उसके पास आया और उसके गुप्तांग पर चोट पहुंचाई। इसके बाद विवाद काफी हुआ। महिला ने सारी बात अपने परिवार को बता दी जिसके बाद इंदौर आकर महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और कोर्ट में पति के खिलाफ सारे सबूत इकट्ठे कर याचिका दायर की। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि वहां हर महीने 30000 रुपये अपनी पत्नी को देगा। आदेश के अनुसार राशि 5 मार्च 2021 से दी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले एक महिला ने अपने पति के खिलाफ आरोप लगाया था। जिसमें महिला का कहना था कि उसका पति नकली दांत से उसे काटता है। ऐसे में अब इस शख्स के द्वारा महिला के सिंगार में रहना उसकी पर परेशान करना महंगा पड़ गया ।कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 30000 रुपये हर महीने पत्नी को देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

google news