इंदौर-जयपुर के बीच इस दिन शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस स्टेशन पर नहीं रखा है ठहराव, देखे शेड्यूल

मध्यप्रदेश में जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ती हुई नजर आने वाली है। सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से राजस्थान के जयपुर तक चलाया जाएगा। पश्चिम रेलवे द्वारा इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। इंदौर से यह ट्रेन सुबह 5ः50 को शुरू होगी और दोपहर 2ः40 को दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्गापुर से दोपहर 3ः10 को शुरू होगी और रात 12ः15 को वापस इंदौर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलाई जाएगी।

google news

इन रास्तों पर रूकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जयपुर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन अनेक रास्तों पर रुकेगी, लेकिन कोटा में इसका स्टाफ नहीं रखा गया है। उज्जैन नागदा तथा सवाई माधोपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव रखा गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल में यह जानकारी भी दे दी गई है। इसके अलावा कोटा इंदौर का मामला सुलझा भी नहीं था कि संचालन से पहले ही इस ट्रेन का वर्किंग विवाद भी शुरू हो गया है। कोटा मंडल इस ट्रेन का वर्किंग रतलाम मंडल को दिए जाने का विरोध किया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने पश्चिम रेल का एक पत्र लिखा है।

30 सितंबर को शुरू होगा वंदे भारत का संचालन

वहीं 30 सितंबर को भारत ट्रेन का संचालन गांधीनगर मुंबई के बीच शुरू होने जा रहा है। पहले दिन ट्रेन का उद्घाटन सेवा के रूप में किया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से चलाई जाएगी। जानकारी मिली है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। उद्घाटन सेवा के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10ः30 को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे ।मुंबई गांधीनगर के बीच में ट्रेन सिर्फ बड़ौदा और सूरत स्टेशनों पर ही रुकेगी। रेलवे के द्वारा जो समय सारणी जारी की गई है उसमें अमदाबाद में भी इस ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है। इस समय सारणी में नियमित ट्रेन संचालन का समय भी नहीं दर्शाया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि गांधीनगर से यह ट्रेन सुबह 6ः30 को शुरू होगी और दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2ः30 को शुरू होकर 10ः30 को गांधीनगर पहुंचेगी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार टाइम टेबल निर्धारित कर दिया गया है। लेकिन भारतीय पर्यटक एंड खानपान निगम लिमिटेड ने इस समय सारणी का विरोध किया था। आईआरसीटीसी का ने बताया एकता में उनकी तेजस ट्रेन चलती है जो पहले से ही घाटे में चल रही है। अगर वंदे भारत का समय अभी किसके पास रखा गया है तो तेजस और ज्यादा घाटे में जा सकती है। हालांकि जो भी हो लेकिन वंदे भारत ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

google news