मध्यप्रदेश में हितग्राहियों के लिए बड़ी तैयारी, अमृत महोत्सव के तहत 5 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, नोडल अधिकारी किए नियुक्त

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा गरीब और किसानों के हित में कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच अब गरीब लोगों को राहत देने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ी तैयारी की है। दरअसल मध्यप्रदेश में 7 अप्रैल को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अन्न उत्सव मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के करीब 5 करोड़ हितग्राहियों को 6 महीने का निशुल्क राशन दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेशभर की सभी खाद्य दुकानों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें हर राशन दुकान पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त रहेगा। इसको लेकर सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों के लिए निर्देश दिए है।

google news

खाद्यान दुकानों पर मौजूद रहेंगे नोडल अधिकारी

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा अन्ना उत्सव योजना शुरूआत की गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अब इस योजना के तहत 7 अप्रैल को प्रदेश भर में अन्न उत्सव मनाया जाएगा जिसमें 5 करोड़ हितग्राहियों को 6 महीने का निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। अन्न उत्सव को लेकर शिवराज सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर सभी जिलों कि खाद्यान्न दुकानों के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दी ये जानकारी

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत मध्य प्रदेश के करीब 5 करोड़ हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न बांटा जाएगा। अन्न उत्सव मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक साथ मनाया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के छठवें चरण में हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण सितंबर में किया जाएगा।

7 अप्रैल को मनाए जाने वाले अन्न उत्सव को लेकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों की राशन दुकानों को पोस्टर एवं बैनर से सजाया जाएगा। वहीं खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक राशन दुकान पर पीओएस मशीन चालू हालत में उपलब्ध रहेगी। वहीं जिन लोगों को मार्च में राशन नहीं मिला है। वहां इस अन्न उत्सव के दिन खाद्यान्न प्राप्त कर पाएगा। वहीं सभी राशन दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थिति रहेगी।

google news