दीपावली से पहले सोने खरीदने का सुनहरा मौका, 7 अक्टूबर को औंधे मुंह गिरी कीमत, जानिए ताजा भाव

अक्टूबर का महीना चल रहा है और शुक्रवार 7 तारीख हो गई है। इसी महीने में कुछ त्यौहार समाप्त हुए हैं और आगामी महीने में त्योहारों की शुरुआत भी होगी। ऐसे में सोने चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी है। धनतेरस या दीपावली पर सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं या निवेश में लगे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 48630 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 51060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

google news

22 और 24 कैरेट सोने में गिरावट

राजधानी भोपाल के सराफा बाजार की बात करें तो गुरुवार को बारिश कैरेट सोना 48830 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को 48630 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा। 24 कैरेट सोना 51270 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका जबकि आज 51060 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा। यानी कि दोनों कैरेट के सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की ​कीमत में भी आई गिरावट

बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार चांदी की कीमत की बात करें तो भोपाल के सराफा बाजार में गुरुवार को 67 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी। शुक्रवार को 66500 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है ।यानी कुल मिलाकर सोने के दामों में भी कमी देखने को मिली है।

22 और 24 कैरेट के सोने में अंतर की बात करें तो 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 91% शुद्ध पाया जाता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है इसके जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं।

google news