महेंद्र सिंह धोनी ने आम लोगों के लिए दिखाया बड़ा दिल, शहरवासियों के लिए किया ऐसा काम हो रही जमकर तारीफ

महेंद्र सिंह धोनी किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। वहां अच्छे और सीधे स्वभाव के व्यक्ति हैं और भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने कई मुकाबले खेले हैं और उनके दम पर भारतीय टीम कई सारे रिकॉर्ड हासिल कर चुकी है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने होली के पर्व पर कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई अचंभित हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा मैदान के अंदर नहीं बल्कि बाहर किया है। महेंद्र सिंह धोनी के कई फैंस है जो उन्हें काफी पसंद करते हैं और महेंद्र सिंह धोनी भी उनका अच्छे से ध्यान रखते हैं। इसी बीच उन्होंने होली के मौके पर अपने फार्म हाउस के दरवाजे आम व्यक्तियों के लिए खोल दिए जहां लोगों ने फार्महाउस में होली का पर्व मनाया है।

google news

आम जनता के लिए खोले फार्महाउस के गेट

होली के पर्व पर बुराई का अंत हुआ था और लोग भी एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर सारे शिकवे गिले दूर करते हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने तमाम सिक्योरिटी में रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फॉर्म हाउस के दरवाजे आम व्यक्तियों के लिए 19 मार्च शनिवार को होली के दिन खोल दिए थे। जिसमें लोगों ने काफी आनंद लिया। महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस रांची के सैंबो में स्थित है जहां कोई भी ईजा फार्महाउस की सैर कर सकता है।

फार्महाउस में होती है ऑर्गेनिक खेती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस में ऑर्गेनिक खेती होती है। इसमें स्ट्रॉबेरी के साथ ही टमाटर मटर शिमला मिर्च और बीन की खेती की जाती है। यह फार्महाउस करीब 43 एकड़ में बना हुआ है। इसके अंदर डेरी फॉर्म भी है जहां सांची शहर में दूध की सप्लाई होती है। इसके साथ ही सब्जियां फल की बुवाई भी इस फॉर्म हाउस में की जाती है। वहीं पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने इस फार्महाउस में तरबूज की फसल लगाई थी। जिससे अच्छी खासी कमाई भी हुई थी।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस में खुद धोनी गेहूं की फसल खुद के परिवार के लिए लगवाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्म हाउस में जिस गेहूं की वैरायटी लगवाई है उसका नाम सीआरडी है। वहीं उन्होंने काला जीरा नामक चावल भी लगाई थी। हालांकि धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो ऐसे में वहां अधिकतर अपने फार्म हाउस में ही समय बिताते हैं, लेकिन अब 26 मार्च को होने वाले आईपीएल के मुकाबले में सीएसके की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

google news